महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2023 क्या है – फायदे, ब्याज दर व रजिस्ट्रेशन

महिला सम्मान बचत पत्र योजना , जिसे महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना भी कहा जाता है, एक सरकारी प्रायोजित बचत योजना है जो भारत में महिलाओं के वित्तीय समावेशन और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए है। यह योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई थी और इसका उद्देश्य महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुधारना और उनकी वित्तीय स्वावलम्बनता को बढ़ावा देना है।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2023

महिला सम्मान बचत पत्र योजना: महिलाओं को आर्थिक बल मिलाने और सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में 1 फरवरी 2023 को केंद्रीय बजट 2023-24 पेश करते महिलाओं को बड़ा तोहफा देने की घोषणा की है। इस योजना के माध्यम से देश की महिलाओं को सेविंग करने का मौका मिलेगा। महिला सम्मान बचत पत्र के तहत महिला या लड़की के नाम पर लाखों रुपए निवेश कर बढ़िया ब्याज प्राप्त किया जा सकता है। अगर आप भी अपना पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपको महिला सम्मान बचत पत्र से संबंधित जानकारी प्राप्त होना जरूरी है। इस योजना में कितने पैसे जमा कर सकते हैं और कितनी ब्याज दर मिलेगी, इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल ध्यान से पढ़ना होगा।

Highlights

आर्टिकल का नाममहिला सम्मान बचत पत्र योजना
घोषणा की गईवित्त मंत्री सीतारमण जी के द्वारा 
श्रेणीकेंद्र सरकार योजना 
लाभार्थीदेश की महिलाएं और लड़कियां 
उद्देश्यमहिला और लड़कियों को 7.5 फीसदी की निश्चित दर से ब्याज प्रदान करना
साल 2023
आवेदन प्रक्रियाअभी उपलब्ध नहीं 
आधिकारिक वेबसाइटजल्द लॉन्च होगी

बालिका समृद्धि योजना एप्लीकेशन फॉर्म 2023

भारत सरकार की यह योजना मार्च 2025 तक लागू रहेगी। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसी भी उम्र की महिलाएं या लड़की महिला सम्मान बचत पत्र अकाउंट खोल सकती हैं। महिलाओं को सेविंग करने के लिए यह योजना काफी लाभदायक होगी। यह योजना खासतौर पर महिलाओं और लड़कियों के लिए शुरू की जा रही है और इस बचत पत्र में महिलाओं को आंशिक निकासी की सुविधा भी मिलेगी। सरकार को महिला सम्मान बचत पत्र की घोषणा के बाद से ही काफी सराहना की जा रही है।

Mahila Samman Bachat Patra 2023

केंद्र सरकार ने महिलाओं की आर्थिक शक्ति को मजबूत बनाने के लिए “महिला सम्मान बचत पत्र योजना” शुरू की है। इस योजना में महिलाएं सालाना एक लाख से दो लाख रुपये तक जमा कर सकेंगी। ये जमा राशि 2 साल के लिए निवेश की जा सकती है और हर साल 7.5 फीसदी ब्याज का लाभ प्राप्त करेंगी। खाता 3 अप्रैल 2023 से डाकघर में खोला जा सकता है और यह योजना 31 मार्च 2025 तक ही मान्य रहेगी। ब्याज तिमाही आधार पर दिया जाएगा और लाभार्थी के खाते में जमा राशि डाली जाएगी। जमा राशि से 40 फीसदी तक का निकाला जा सकता है, लेकिन यह सिर्फ 1 वर्ष के बाद हो सकेगा। खाता परिपक्वता पूर्व नहीं बंद किया जा सकेगा। अगर खाता समय से पहले बंद कर दिया जाता है, तो मूल राशि पर ब्याज नहीं मिलेगा।

उद्देश्य

भारत सरकार द्वारा महिला सम्मान बचत पत्र को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि देश की महिलाओं को एक नई बचत योजना में निवेश करने का अवसर मिले, जिसमें 7.5 फीसदी की निश्चित दर से ब्याज प्रदान किया जाए। इससे महिलाएं अपने भविष्य के लिए सेविंग कर सकें। इस योजना के अंतर्गत किसी भी महिला या लड़की के नाम पर 2 साल के लिए पैसा जमा किया जा सकता है। और जरूरत पड़ने पर बीच में ही कुछ पैसा निकाला भी जा सकता है। मैच्योरिटी की अवधि पूरी होने पर कुल जमा राशि के साथ आपको ब्याज सहित पूरा पैसा वापस मिल जाएगा।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना में कितने पैसे जमा किया जा सकते हैं?

महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत आप कम से कम 1000 रुपए की राशि से खाता खोल सकते हैं। आप इस खाते में अधिकतम 2 लाख रुपए तक जमा कर सकती हैं। सरकार द्वारा इस योजना के तहत बचत पत्र खरीदने की समय सीमा 2 साल तक है। यह खाता 31 मार्च 2025 तक खोला जा सकता है और आप इसमें ज्यादा ब्याज दर का फायदा उठा सकती हैं। महिला सम्मान बचत पत्र की मैच्योरिटी अवधि समाप्त होने पर आपको पूरी जमा राशि के साथ ब्याज सहित पैसा वापस मिलेगा। आप जरूरत पड़ने पर इस खाते से पैसे निकाल सकती हैं और आपको छूट भी मिलेगी।

विशेषताएं

  • 31 मार्च 2025 तक महिलाएं या लड़कियां किसी भी उम्र में यह खाता खुलवा सकती हैं।
  • 30 मार्च 2025 तक खाता खुलवाने पर आप अधिक ब्याज दर का लाभ उठा सकते हैं।
  • यह योजना महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण को बढ़ावा देगी।
  • देश की महिलाओं और लड़कियों को बचत पर लाभ देने के लिए महिला सम्मान बचत पत्र 1 फरवरी 2023 को लॉन्च किया गया है।
  • महिला सम्मान बचत पत्र में कम से कम 1000 रुपये से खाता खोला जा सकता है।
  • बचत प्रमाण पत्र खरीदने की समय सीमा 2 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • सरकार आपको जमा राशि पर 7.5 फीसदी ब्याज देगी।
  • पीपीएफ, एनएससी जैसी अन्य बचत योजनाओं की तुलना में महिला सम्मान बचत पत्र पर अधिक ब्याज मिलेगा।
  • आपका पैसा 2 साल तक जमा रहेगा, जिसके बाद आपको जमा राशि ब्याज सहित वापस मिल जाएगी।

पात्रता

  • महिला सम्मान बचत पत्र खाता खुलवाने के लिए आवेदक को भारतीय नागरिकता होनी चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत केवल महिलाएं और बालिकाएं ही पात्र होंगी बचत पत्र खाता खोलने के लिए।
  • उम्र की किसी भी महिला या बालिका को महिला सम्मान बचत पत्र का खाता खोलने में पात्रता होगी।
  • सभी वर्ग, धर्म, जाति की महिलाएं और बालिकाएं बचत पत्र के लाभ को प्राप्त करने के लिए पात्र होंगी।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • राशन पत्रिका
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

आवेदन कैसे करें ?

जैसा कि पहले ही बताया गया था, 1 फरवरी 2023 को वित्त मंत्री ने महिलाओं और लड़कियों के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना की घोषणा की है। अगर आप इस योजना के तहत खाता खोलना चाहते हैं और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको यह जान लेना चाहिए कि वर्तमान में आपको इस योजना के लागू होने की प्रतीक्षा करनी होगी। जैसे ही केंद्र सरकार द्वारा इस योजना से संबंधित आवेदन के लिए कोई जानकारी उपलब्ध की जाएगी। हम आपको इस आलेख के माध्यम से सूचित करेंगे ताकि आप इस योजना के तहत आवेदन करके लाभ प्राप्त कर सकें।

(SSY) Sukanya Samriddhi Yojana 2023

Leave a Comment