मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना राजस्थान 2023: उद्देश्य, दस्तावेज

राजस्थान सरकार द्वारा डिजिटलीकरण का काम बहुत गति से आगे बढ़ रहा है। भारत देश के सभी नागरिकों के लिए स्मार्टफोन अनिवार्य हो गया है, ताकि वे सभी डिजिटल सेवाओं का लाभ उठा सकें। हाल ही में राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश की महिलाओं को निःशुल्क स्मार्टफोन प्रदान किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना राजस्थान 2023

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश की महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन प्रदान किए जाएंगे। इसमें 3 साल तक इंटरनेट सेवा भी शामिल होगी। यह स्मार्टफोन प्रदेश की 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को वितरित किए जाएंगे। इस स्मार्टफोन की प्राप्ति के लिए महिलाओं को किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। इस योजना का लाभ सभी चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखियाओं को प्रदान किया जाएगा।

Overview of Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2023

योजना का नाममुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना
किसने आरंभ कीराजस्थान सरकार
लाभार्थीराजस्थान की महिलाएं
उद्देश्यमहिलाओं को स्मार्टफोन प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइटजल्दी लॉन्च की जाएगी
साल2023
आवेदन का प्रकारऑनलाइन/ऑफलाइन
राज्यराजस्थान
आधिकारिक वेबसाइटhttps://rajasthan.gov.in/

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2023 को आरंभ करने की घोषणा बजट भाषण 2022-23 में हुई थी। गहलोत सरकार द्वारा इस योजना को पिछले साल यानी 2022 में ही शुरू करने की योजना थी, लेकिन किसी कारणवश इसे 2022 में शुरू नहीं किया गया। इसलिए इस योजना को अब 2023 में जल्द ही शुरू किया जाएगा। यह योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए डिजिटल सेवा को सुलभ बनाएगी और सभी सरकारी योजनाओं की पहुंच भी महिलाओं तक सुनिश्चित करेगी।

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2023

उद्देश्य

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन प्रदान करना है। इससे उनके लिए डिजिटल सेवाओं की सुविधा सुलभ होगी। इसके अतिरिक्त सभी सरकारी योजनाओं की पहुंच महिलाओं तक सुनिश्चित की जाएगी। यह योजना महिलाओं की सशक्तिकरण और स्वावलंबन में सक्रिय रूप से मदद करेगी। इसके अतिरिक्त इस योजना के माध्यम से राजस्थान की महिलाओं के जीवन मानकों में सुधार देखा जाएगा। प्रदेश की महिलाएं मुफ्त स्मार्टफोन योजना के माध्यम से सभी डिजिटल सेवाओं का लाभ घर बैठे प्राप्त कर सकेंगी। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी और प्रणाली में पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

लाभ और विशेषताएं

  • राजस्थान राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की शुरुआत की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से राजस्थान राज्य की महिलाओं को नि:शुल्क स्मार्टफोन प्रदान किया जाएगा। इसमें 3 वर्ष तक इंटरनेट सेवा भी दी जाएगी।
  • यह स्मार्टफोन राजस्थान राज्य की 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को वितरित किया जाएगा।
  • महिलाओं को स्मार्टफोन प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • इस योजना का लाभ चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखियाओं को प्रदान किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना को आरंभ करने का ऐलान बजट भाषण 2022-23 में किया गया था।
  • यह योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए डिजिटल सेवाओं को सुगम बनाएगी।
  • इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी लाभप्रद योजनाओं की जानकारी महिलाओं को प्रदान की जाएगी।

पात्रता

  • महिला का राजस्थान की मूल निवासी होना आवश्यक है।
  • केवल जीवित महिला मुखियाँ ही इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख से कम होनी चाहिए।
  • मुफ्त स्मार्टफोन प्राप्त करने के लिए महिला के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है।

जरुरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • उम्र का सबूत
  • राशन पत्रिका
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट के आकार की तस्वीर

आवेदन करने की प्रक्रिया ?

वर्तमान में सरकार द्वारा मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का शुभारंभ करने की घोषणा की गई है। जल्द ही सरकार इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट शुरू करेगी। जैसे ही सरकार आवेदन से संबंधित कोई भी जानकारी प्रदान करती है, हम आपको इस लेख के माध्यम से सूचित करेंगे। तो यदि आप Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2023 के लाभ लेने में रुचि रखते हैं, तो आप से अनुरोध है कि आप हमारे इस लेख के साथ जुड़े रहें।

राजस्थान कर्ज माफी लिस्ट 2023

Leave a Comment