देश के किसान इस वर्ष भी अपनी फसलों के लिए सूखे, बाढ़ और कीटों वायरस के अटैक से जूझ रहे हैं। इस वजह से उन्हें बहुत नुकसान हुआ है। लेकिन केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PM Fasal Bima Yojana) से किसान इस मुसीबत से बाहर निकलने के लिए आर्थिक मदद प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री ने भी किसानों की मदद के लिए मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना 2023 (Jharkhand Sukhad Rahat Scheme) शुरू की है। अगर आप इस योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़ते रहें।

झारखंड सरकार के कृषि विभाग ने बताया है कि राज्य में कुल 22 जिलों के 226 प्रखंड सूखे की मुश्किल में हैं। इस स्थिति में सरकार की जिम्मेदारी है कि सभी प्रभावित किसानों के परिवारों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराया जाए और उनकी फसलों का नुकसान भरा जाए। इस वर्ष राज्य में लगभग 30 लाख से अधिक किसान परिवार सूखे की चपेट में आए हैं। किसानों को सूखा राहत राशि प्राप्त करने के लिए पंजीकरण करना होगा और इसकी प्रक्रिया नीचे दी गई है।
Highlights
योजना का नाम | मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना (Jharkhand Sukhad Rahat Yojana) |
किसने शुरू की | सीएम हेमंत सोरेन जी |
विभाग | कृषि विभाग झारखंड सरकार |
उद्देश्य | फसल क्षति पर भरपाई हेतु सहायता राशि प्रदान करना |
लाभार्थी | किसान वर्ग |
लाभ राशि | 3500/- रूपये |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://msry.jharkhand.gov.in/ |
झारखंड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना 2023
जैसा कि हमने पहले बताया था, झारखंड राज्य के 22 जिलों (पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा को छोड़कर) 226 प्रखंडों में सूखा आ गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने झारखंड के किसानों की मदद करने के लिए मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत, सूखा प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता के रूप में 3500 रुपये की राहत दी जाएगी। इससे लगभग 30 लाख किसानों को लाभ मिलेगा जो सूखा के कारण परेशान हो रहे हैं। इस योजना का लाभ सिर्फ सूखा प्रभावित किसानों को ही मिलेगा।
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना 2023 -उद्देश्य
सुखाड़ राहत योजना का उद्देश्य है कि झारखंड राज्य के उन सभी किसान परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए जिनकी इस साल की फसलों को सूखे की चपेट में आना पड़ा है या जिनकी फसलों की बारिश में कमी हो गई है। झारखंड सरकार इन किसानों के लिए मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना शुरू करने का निर्णय लिया है जिसके अंतर्गत प्रति किसान को 3500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह योजना लगभग 30 लाख से अधिक किसान परिवारों को लाभ प्रदान करेगी। इसी तरह जैसे देश के किसानों की फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान होता है और केंद्र सरकार फसल बीमा योजना के माध्यम से उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करती है, उसी तरह झारखंड सरकार अपनी मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के माध्यम से किसानों को सहायता प्रदान करेगी।
पात्रता
- योजना के लाभार्थी किसान को झारखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- इस योजना के लाभार्थी वह सभी किसान होंगे जिनकी फसल सूखे की चपेट में आई है या जिन्होंने इस साल बुआई नहीं की है।
- झारखंड राज्य के सभी कृषि वर्ग इस योजना के लाभार्थी होंगे जो पहले से किसी दूसरी बीमा योजना का लाभ नहीं ले रहे हों।
जरुरी दस्तावेज़
- अधिकतम आय प्रमाण पत्र
- जमाबंदी संख्या
- आधार कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट आकार की फोटो
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- किसान आईडी कार्ड
- खेत का खाता संख्या
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- अगर आप इस. योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर आपके सामने सबसे पहले इसका होमपेज खुलेगा यहाँ पर आपको पंजीकरण के ऑप्शन को चुनना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिस्मसे आपसे कुछ जानकारी पूछी जायगी जैसे यूजर नेम ईमेल आईडी एवं पासवर्ड आपको भर देना है। साथ ही कैप्चा कोड भी दर्ज करना होगा।
- अब आपको साइन इन के विकल्प को चुनलेना होगा।
- इस प्रकार से आपकी आवेदन प्रक्रिया समाप्त होजागी।
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना लॉगिन प्रकिर्या
- लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको आवेदक लॉगिन करें के विलाप को चुनकर आगे बढ़ना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहाँ पर आपसे मोबाइल नंबर, पासवर्ड, कैप्चा कॉर्ड दर्ज करने को कहा जायगा। सभी जानकारी दर्ज करके आपको Login के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार से आपकी लॉगिन प्रक्रिया पूरी होजाएगी।
Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand 2023