राजीव गांधी किसान न्याय योजना 2023 : सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसके लिए राज्य और केंद्र सरकार ने विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं, जो किसानों को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेंगी। छत्तीसगढ़ सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरुआत की है, जिसके माध्यम से किसानों को धान के समर्थन मूल्य के अंतर की राशि प्रदान की जाएगी। इस लेख में आपको इस योजना से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी मिलेगी, जैसे कि CG Kisan Nyay Yojana के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया, उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि। तो दोस्तों, यदि आप राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को ध्यान से पढ़ें।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई गई राजीव गांधी किसान न्याय योजना छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों के लिए है। इस योजना के माध्यम से किसानों को अधिक फसल उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, किसानों को उचित कीमत प्राप्त करने में मदद की जाएगी और कृषि उत्पादन में वृद्धि की जाएगी। इस योजना में किसान को ₹10000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जो चार से पांच किस्तों में किसान के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसके अतिरिक्त, किसान को खेती के लिए प्रशिक्षण और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
Overview
योजना का नाम | राजीव गांधी किसान न्याय योजना |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
उद्देश्य | किसानों की खेती को बेहतर बनाने और उनके आय में वृद्धि रहेंगे |
पात्रता | छत्तीसगढ़ का कोई भी नागरिक किसान |
लाभ | ₹10000 तक की आर्थिक सहायता |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://rgkny.cg.nic.in/ |
छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता 2023
बता दें कि जब प्रदेश के किसान खेती में नुकसान की वजह से खेती छोड़ने लगे थे, तब इस योजना के आने से अब किसान पूरी ताकत से खेती करने में लग गए हैं। इस योजना के कारण किसानों की संख्या बढ़ गई है जिससे पैदावार में भी वृद्धि हुई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के सक्षम मार्गदर्शन में इस योजना को तेजी से लागू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश से इस योजना के तहत किसानों से फसल खरीदी और उनकी कर्ज माफी भी की जा रही है, जिससे प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।
उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की उत्पादन में बढ़ोतरी करना है। इसके लिए किसानों को धनराशि की सहायता प्रदान की जाएगी। यह धनराशि हर साल सभी पात्र किसानों को दी जाएगी। धनराशि प्राप्त करने से सभी किसानों को फसल के उत्पादन को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सीजी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों की आय में भी वृद्धि होगी और वे आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकेंगे। इस योजना के माध्यम से किसानों के जीवन स्तर में भी सुधार होगा।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना से जुड़े कुछ तथ्य
- यह योजना 21 मई 2020 को लागू की गई थी, क्योंकि यह राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि है।
- इस योजना के अंतर्गत किसानों को ₹10,000 तक की आर्थिक सहायता चार से पांच किस्तों में प्रदान की जाएगी।
- किसान को इस योजना के तहत जमीन के आधार पर आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- इस योजना को मुख्य रूप से सोयाबीन, मक्का और अन्य इस तरह के फसलों में बढ़ोतरी लाने के लिए शुरू किया गया है।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना कार्यान्वयन
छत्तीसगढ़ न्याय योजना का प्रभाव स्थानीय स्तर पर कलेक्टर द्वारा गठित जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति के माध्यम से होगा। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति द्वारा इस योजना की अस्थाई अनुश्रवण एवं विभिन्न विभागों का समन्वय किया जायेगा। इसके अलावा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कृषि विभाग के जिला एवं मैदानी स्तर के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में करेंगे। यह सत्यापन सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा। यदि किसान द्वारा इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र में कोई गलत जानकारी दर्ज की गई है तो ऐसी स्थिति में लाभ की राशि किसान से वसूल की जाएगी।
लाभ
- राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत धान के दाम में अंतर का लाभ किसानों को मिलना है।
- इस योजना से किसानों की आय में वृद्धि होगी।
- इस योजना के तहत राज्य के किसान धान की अच्छी उपज प्राप्त कर सकेंगे।
- इस योजना में किसान को ₹10000 तक की आर्थिक सहायता 4 से 5 किश्तों में दी जाएगी।
- कृषि को एक लाभदायक व्यवसाय के रूप में पुनर्स्थापित कर राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि की भागीदारी बढ़ाई जा सकती है।
पात्रता
- सभी श्रेणियों के भूमि स्वामी और वन पट्टा धारक किसान इस योजना के लाभ उठा सकते हैं।
- आदान सहायता केवल योजना के अंतर्गत सम्मिलित फसलों पर ही प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के लाभ प्राप्त करने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
- संबंधित मौसम में भुइया पोर्टल के संचित गिरधारी के आंकड़े और किसान के आवेदन में उल्लेखित फसल और रकबे में से जो भी कम हो, उस फसल या रकबे को आदान सहायता राशि की गणना के लिए मान्य किया जाएगा।
- संगठित भू धारक, बटाईदार लीज किसान इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते।
आवश्यक दस्तावेज़
- आवेदक का निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदक का व्यक्तिगत बैंक खाता
- घोषणापत्र
राजीव गांधी किसान न्याय योजना सत्यापन प्रक्रिया
- वह किसान जो अन्य फसल लगाएंगे उन्हें संबंधित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति में पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
- पंजीकरण फॉर्म का सत्यापन ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा किया जाएगा।
- यह सत्यापन गिरदावरी के डाटा के माध्यम से किया जाएगा। जो कि भुइयां पोर्टल पर उपलब्ध होगा।
- सत्यापन के बाद किसान अपने आप को कोऑपरेटिव समिति में पंजीकरण करवा पाएंगे।
- पंजीकरण प्रक्रिया 28 फरवरी से पहले करनी होगी।
- पंजीकरण में किसानों को सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे कि ऋण बुक, आधार नंबर, बैंक पासबुक की प्रतिलिपि तथा पंजीकरण फॉर्म जमा करना होगा।
- राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत केवल वे फसलें होंगी जिन पर इस योजना के अंतर्गत सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
- राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत वे किसान लाभ नहीं उठा सकते हैं जिन्होंने अपना पंजीकरण नहीं करवाया है।
- इस पूरी प्रक्रिया के अंतर्गत जो डेटाबेस प्राप्त होगा, उसके आधार पर नोडल बैंक के माध्यम से सहायता राशि सीधे किसानों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से पहुंचाई जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको राजीव गांधी किसान न्याय योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने मुखपृष्ठ खुलेगा। मुखपृष्ठ पर आपको आवेदन पत्र के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पृष्ठ खुलेगा। इस पृष्ठ पर पीडीएफ प्रारूप में आवेदन पत्र होगा।
- अब आपको “डाउनलोड” विकल्प पर क्लिक करना होगा। इस तरीके से आप आवेदन पत्र को डाउनलोड कर पाएंगे।
लॉगिन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको “राजीव गांधी किसान न्याय योजना” की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने मुखपृष्ठ खुल कर आएगा। यहाँ पर आपको लॉग इन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब एक नया पेज आपके सामने दिखाई देगा। इस पेज पर आपको आवेदन के प्रकार का चयन करना होगा।
- अब आपको अपनी उपयोगकर्ता आईडी, पासवर्ड, और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको लॉग इन करें विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार से आपकी लॉगिन प्रक्रिया समाप्त होजयगी।
मुख्यमंत्री मितान योजना छत्तीसगढ़