Uttar Pradesh Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana 2023 | आवेदन प्रक्रिया ?

उत्तर प्रदेश में अनेक गरीब परिवार हैं, जो अपनी बेटियों की शिक्षा के लिए तंगी में रहते हैं। लेकिन अब उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बहुत ही सुखद और उपयोगी योजना शुरू की है – “UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana”। इस योजना के तहत गरीब परिवार की लड़कियों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी, जिससे वे आसानी से अपनी शिक्षा के लिए अग्रसर हो सकेंगी। इस योजना से न केवल गरीब परिवार की लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि उनके भविष्य को भी उज्जवल बनाने में मदद मिलेगी। हम आपको आग्रह करते हैं कि इस योजना के बारे में जानकारी हासिल करें और इसके बारे में अपने परिवार और दोस्तों को भी बताएं, ताकि गरीब लड़कियों की शिक्षा को लेकर आगे की कार्यवाही की जा सके।

Uttar Pradesh Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana 2023

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान से प्रेरित होकर उत्तर प्रदेश अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना की शुरुआत की है। इस योजना के द्वारा प्रदेश सरकार निशुल्क शिक्षा देने के लिए बेटियों को ग्रेजुएट स्तर तक पहुंचाएगी। साथ ही वे यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, किताबें और कॉपियां जैसी वस्तुओं को भी निशुल्क ही प्रदान किया जाएगा। इस वर्ष इस योजना के लिए 21 करोड़ 12 लाख रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। सरकार इस सत्र से लाभार्थियों को शिक्षा का शुल्क देने से मुक्त कराएगी। उत्तर प्रदेश अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना 2023 से शुरू हो रही है। इस योजना के जरिए सभी जाति, वर्ग और धर्म की गरीब लड़कियां ग्रेजुएशन तक शिक्षित हो सकेंगी। जो उन्हें अपनी भागीदारी को हर क्षेत्र में सुनिश्चित करने में मदद करेगी।

Highlights of Uttar Pradesh Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana 2023

योजना का नामउत्तर प्रदेश अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना
किसके द्वारा शुरू की गईमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
संबंधित विभागयूपी उच्च शिक्षा विभाग
लाभार्थीप्रदेश के गरीब परिवारों की बेटियां
उद्देश्यग्रेजुएट स्तर तक गरीब बेटियों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करना
निर्धारित बजट21 करोड़ 12 लाख रुपए
साल2023
आवेदन प्रक्रियाOnline
अधिकारिक वेबसाइटhttps://www.upefa.com/upefaweb/

[Registration] उत्तर प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना 2023

UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana 2023

उच्च शिक्षा के लिए आगामी छात्र-छात्राओं को इस योजना के फायदे देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों से स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने योग्य छात्र-छात्राओं का आवेदन मांगा जाएगा। उसके बाद उन्हें शिक्षा शुल्क की प्रतिपूर्ति करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि, प्रदेश सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से संबंधित छात्र-छात्राओं को पहले से ही शिक्षा शुल्क माफ कर दिया है। लेकिन अब उत्तर प्रदेश अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना 2023 के माध्यम से पात्र छात्र-छात्राओं को पूरी तरह से निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि उच्च शिक्षा में छात्रियों की भागीदारी बढ़ाई जा सके। क्योंकि सरकारी आँकड़ों के अनुसार उच्च शिक्षा में छात्रियों की हिस्सेदारी बहुत ही कम है।

उद्देश्य

उत्तर प्रदेश की Ahilyabai nishulk Shiksha Yojana के अभिन्न उद्देश्य हैं कि सभी लड़कियों को शिक्षा के अवसरों में सक्रिय बनाया जाए और समाज में उन्हें उच्च स्थान प्रदान किया जाए। इससे उन लड़कियों को उच्च शिक्षा का मौका मिल सके, जो अपनी शिक्षा के विकास के लिए प्रतिबद्ध होती हैं। बहुत से लड़कियां शिक्षा का महत्व समझती हैं लेकिन वे पैसों की कमी के कारण शिक्षा से वंचित रहती हैं। Ahilyabai nishulk Shiksha Yojana उन लड़कियों को शिक्षा का मौका देती है जो शिक्षा प्राप्त करना चाहती हैं लेकिन अपनी आर्थिक स्थिति के कारण शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाती हैं। इस योजना से सभी लड़कियां स्नातक स्तर तक निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी, जिससे राज्य में लड़कियों के भविष्य के साथ-साथ समाज की स्थिति भी सुधारेगी।लड़कियां स्नातक स्तर तक निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी, जिससे राज्य में लड़कियों के भविष्य के साथ-साथ समाज की स्थिति भी सुधारेगी।

पात्रता

  • केवल महिलाएं ही उत्तर प्रदेश अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं।
  • आवेदका व्यक्ति को उत्तर प्रदेश में स्थायी रूप से निवास करना अनिवार्य है।
  • गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाएं ही इस योजना के लाभार्थी होंगी।
  • आवेदिका के पास एक बैंक खाता होना चाहिए, जो आधार कार्ड से लिंक हो।

जरुरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • शैक्षिक योग्यता का प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट के आकार की तस्वीर

आवेदन प्रक्रिया ?

  • प्रथमतः छात्रों को अपने विद्यालय/विश्वविद्यालय/महाविद्यालय के प्रबंधकों से संपर्क करना आवश्यक होगा।
  • इसके बाद प्रबंधक द्वारा छात्रा का योजना के अंतर्गत पंजीकरण करवाया जाएगा। पंजीकरण की संपूर्ण प्रक्रिया विद्यालय/विश्वविद्यालय/महाविद्यालय के प्रबंधकों द्वारा ही की जाएगी।
  • छात्रा के नाम को पंजीकृत करके उसकी सभी विवरणिकाएं उच्च शिक्षा विभाग तक पहुंचाई जाएगी।
  • इसके बाद उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सभी विवरणों का सत्यापन करके लाभार्थी छात्राओं के नामों की एक सूची तैयार की जाएगी।
  • इस सूची में जिन लड़कियों का नाम शामिल होगा, उन्हें ही UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana 2023 के तहत निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।

RTE UP Admission 2023-24

Leave a Comment