एक राष्ट्र एक उर्वरक योजना 2023
One Nation One Fertilizer Yojana 2023 Full Details | एक राष्ट्र एक उर्वरक योजना 2023 | वन नेशन वन फर्टिलाइजर योजना 2023
भारत में केंद्र सरकार द्वारा केंद्र सरकार द्वारा फर्टिलाइजर की चोरी व कालाबाजारी और धांदली को ख़त्म करने के लिए देश के किसानों के लिए एक हैं कदम उठाया है, इस योजना को हम एक राष्ट्र एक उर्वरक योजना के नाम से भी जानते हैं। 17 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित पीएम किसान सम्मलेन में मोदी सरकार ने One Nation One Fertilizer Yojana को लांच किया था, आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से इस योजना की पूरी जानकारी साझा करेंगे, कृपया इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।

देश के किसान बेहतर उत्पादन कर सकें इसके लिए मोदी सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर वन नेशन वन फर्टिलाइजर योजना की शुरुआत की। जिसका मूल उद्देश्य उर्वरकों की चोरी और कालाबाजारी को खत्म करना है और भारतीय ब्रांड के उर्वरकों को किसानों को बेचा जाएगा ताकि किसानों को स्वदेशी खाद और उर्वरक आसानी से मिल सके। इस योजना के माध्यम से,सभी कंपनियों के उर्वरक और अन्य उत्पादों को उनकी कंपनियों के नाम के बजाय भारत ब्रांड नाम के तहत प्रस्तुत किया जाएगा।
Short Details Of One Nation One Fertilizer Yojana 2023
योजना का नाम | One Nation One Fertilizer Yojana 2023 |
शुरू की गई | केंद्र सरकार द्वारा |
लांच की गई | प्रधानमंत्री जन उर्वरक परियोजना के तहत |
लाभार्थी | देश के सभी किसान भाई |
उद्देश्य | उर्वरक-खाद को बाजार में एक ही ब्रांड “भारत ब्रांड” के नाम से बेचना |
योजना की श्रेणी | केंद्रीय योजना |
साल | 2023 |
पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2023
One Nation One Fertilizer Yojana – उद्देश्य
वन नेशन वन फर्टिलाइजर योजना को लागू करने का मुख्य उद्देश्य भारत ब्रांड के नाम से केंद्र सरकार द्वारा सब्सिडी वाले उर्वरकों को कम कीमत पर उपलब्ध कराना है। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार खाद की नई बोरी पर भारत ब्रांड का दो तिहाई तथा प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना का दो तिहाई तथा एक तिहाई पर कंपनी का विवरण लिखा होगा। जिससे किसानों को पता चलेगा कि यह खाद केंद्रीय खाद है और उन्हें कंपनी के ब्रांड को लेकर भ्रम नहीं होगा। यानी अब वन नेशन वन फर्टिलाइजर स्कीम के तहत सभी निजी और सरकारी कंपनियों को अपना फर्टिलाइजर उसी नाम से बेचना होगा, जो भारत ब्रांड है।
One Nation One Fertilizer Yojana -लाभ
- One Nation One Fertilizer Yojana के जरिए किसानों को रबी और खरीफ सीजन में सब्सिडी वाली खाद आसानी से मिल सकेगी।
- खाद-उर्वरक बाजार में उपलब्ध सभी कंपनियां चाहे निजी हो या सार्वजनिक, एक ही कीमत पर बेचेगी। जिससे किसानों को खरीद में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- केंद्र सरकार द्वारा सब्सिडी वाली उर्वरक बेचने वाली सभी कंपनियों द्वारा भारत उर्वरक लोगो का उपयोग करने से कंपनियों के बीच का अंतर समाप्त हो जाएगा। देखा जाए तो इस योजना का लाभ उर्वरक कंपनियों को भी मिलेगा।
- खाद-उर्वरक की थैलियों-बोरियों पर नए डिजाइन छपने से उत्पादों की कालाबाजारी और हेराफेरी पर रोक लगेगी। अगर कोई खाद की खरीद-बिक्री में कालाबाजारी या धोखाधड़ी करता है तो उसके लिए सजा का भी प्रावधान रखा गया है।
- One Nation One Fertilizer Yojana से किसानों को कम लागत में खेती के लिए खाद मिल सकेगी।
किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त कैसे चेक करें?