Punjab Ration Card List 2023 | अंत्योदय, APL, BPL पंजाब राशन कार्ड लिस्ट

Punjab Ration Card List 2023

पंजाब राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखे | Punjab Ration Card List 2023 Online Check 

आज हम आपको पंजाब राशन कार्ड लिस्ट 2023 के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं यहां पर हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपना नाम Punjab Ration Card List 2023 में देख सकते हैं।  हमारे देश मे आज भी एक बहुत बड़ी आबादी गरीबी का जीवन गुजार रही है। कुछ लोगो का हाल तो इतना बुरा है कि आज की महंगाई वह खाने की मुख्य चीज़े भी खरीद पाने में सक्षम नही होते हैं। ऐसे लोगो के लिए सरकारें कई तरह की योजनाएं चलाती है, जिससे इन लोगो की सहायता हो पाती है।  हाल ही में पंजाब में Punjab Ration Card List 2020 को खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग (Food, Civil Supplies and Consumer Affairs Department )  के Online Portal पर  जारी कर दी गयी है | इस लिस्ट में उन लोगो का नाम है जिनका राशन कार्ड बना है।

Punjab Ration Card List 2023

हालांकि यह जनकारी अब ऑनलाइन कर दी गई है, जिसके चलते कुछ लोगो को अपना नाम लिस्ट में देखने मे दिक्कत आ रही है। अभी तक राशन कार्ड के आवेदन कर्ताओ को अपना नाम देखने के लिए सरकारी ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब इस तरह की परेशानी से राहत मिल चुकी है। यदि आपने राशन कार्ड के लिए हाल ही में आवेदन किया है तो आप भी इस वेबसाइट पर विजिट करके सूची में अपना नाम देख सकते हैं।

क्या है राशन कार्ड?

राशन कार्ड एक तरह का सरकारी दस्तावेज होता है, जो किसी भी व्यक्ति को बहुत ही कम दामों में राशन उपलब्ध करवाता है। जो भी गरीबी रेखा या अति गरीबी रेखा के नीचे आता है वह व्यक्ति इस सुविधा का लाभ ले सकता है।

वैसे तो राशन कार्ड का प्रमुख काम कम दाम में राशन उपलब्ध करवाना है लेकिन इसके साथ साथ आप इसे अपने पहचान पत्र के तौर पर भी उपयोग कर सकते हैं। इसके उपयोग आप बैंक अकाउंट खुलवाने के लिए, एलपीजी गैस का कनेक्शन लेने के लिए, स्कूल में भर्ती होने के लिए, पासपोर्ट बनवाने के लिए, सिम खरीदने के लिए, वोटर आईडी बनवाने के लिए भी कर सकते हैं।

हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट 2023

राशन कार्ड के प्रकार.

समाज मे लोगो की आर्थिक स्थिति को देखते हुए राशन कार्ड में तीन अलग अलग भागो में विभाजित किया गया है। जिसकी आर्थिक स्थिति जिस तरह की होगी उसे उसी के तहत राशन कार्ड दिया जाएगा।

देश मे इस वक़्त 3 तरह के राशन कार्ड जारी किए जाते हैं, अंत्योदय राशन कार्ड, BPL राशन कार्ड, APL राशन कार्ड.

अंत्योदय राशन कार्ड

यह कार्ड उन लोगो के लिए हैं जिनकी महीने की आमदनी 250 रु तक होती है। ऐसे लोगो अति गरीब माने जाते हैं। इसके साथ ही अंत्योदय अन्न योजना भी इसी का हिस्सा है जिसमे यदि कोई वृद्ध व्यक्ति है जिसकी आय का कोई स्रोत नही है, कोई विधवा महिला जो कोई भी आमदनी कमाने की स्थिति में नही है, या कोई अपाहिज व्यक्ति जो घर का मुखिया हो, ऐसे व्यक्तियों का

अंत्योदय राशन कार्ड बनता है। इसके अंतर्गत व्यक्ति को 35 किलो चावल मात्र 3/ kg के रेट से दिया जाता है। वही और भी जरूरत की चीज़ें जैसे शक्कर, केरोसीन बहुत ही कम दाम में दिया जाता है। यह कार्ड हरे रंग का होता है।

BPL कार्ड

BPL कार्ड उन व्यक्तियों का बनाया जाता है जो व्यक्ति गरीबी रेखा के नीचे आते हैं। कौन व्यक्ति गरीबी रेखा के नीचे होगा और कौन ऊपर होगा इसका फैसला व्यक्ति की वार्षिक आमदनी के हिसाब से होती है।

यदि कोई व्यक्ति साल का 27000 रु से कम कमा पा रहा है तो उसे गरीबी रेखा से नीचे माना जायेगा। हालांकि पहले यह सीमा 10,000 हुआ करती थी लेकिन 2011 में बढ़ाकर इसे 27,000 कर दिया गया है। इस कार्ड का रंग पीला होता है।

APL कार्ड

कोई भी राज्य सरकार APL कार्ड उस व्यक्तियों को जारी करती है जो गरीबी रेखा से ऊपर आते हैं। ऐसे व्यक्तियों को वार्षिक आय की कोई सीमा नही है। कोई भी व्यक्ति यह कार्ड बनवा सकता है। यह नीले रंग का कार्ड होता है।

पंजाब राशन कार्ड लिस्ट 2023 के लाभ

  • Punjab Ration Card List 2023 के ऑनलाइन आ जाने से कई लाभ अब मिलने वाले हैं। आप भी अब घर बैठकर आसानी से इन लाभों के आनंद ले सकते हैं।
  • जिस भी व्यक्ति के नाम इस सूची में आ जायेगा उसे बहुत ही कम दामों में चावल, शक्कर और तेल मिलेगा।
  • अब आप न सिर्फ राशन कार्ड के लिए आवेदन जल्दी कर सकते हैं बल्कि साथ मे बिना ज्यादा वक्त गवाएं अपना नाम ऑनलाइन देखकर इस सुविधा का लाभ भी जल्दी ले सकते हैं।

Punjab Ration Card List अपना नाम कैसे देखे?

How to Check Punjab Raito Card List 2023 By Steps 

  • सबसे पहले आपको पंजाब के Food, Civil Supplies and Consumer Affairs Department के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना पड़ेगा। इसकी वेबसाइट http://epos.punjab.gov.in/index.jsp है।
  • इस पेज में आपको सबसे नीचे Month Abstract ऑप्शन दिखाई देगा। इस ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है।
Punjab Ration Card List
  • जब आप ऊपर बताये ऑप्शन पर जाएंगे तो आपको कुछ इस तरह का एक पेज दिखाई देगा। अब इस पेज में आपको उस जिले (District) का नाम चुनना है जिस जिले से आपने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है।
Punjab Ration Card List Online Check
  • जब आप जिले का ऑप्शन चुन लेंगे तो आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुल जायेगा। यहां पर आपको निरीक्षक ( inspector) चुनना है।
  • जब आप निरीक्षक चुन लेंगे तो आपके सामने कुछ इस तरह की विंडो खुल जाएगी। अब यहां पर आपको FPS ID चुनना है।
  • इसे चुनते हीआपके सामने एक लिस्ट खुलेगी,जो कि EPDS पंजाब की है।
Punjab Ration Card List Kaise Dekhe
  • अब बस आपको अपना नाम इस लिस्ट में खोजना है।

इन स्टेप्स को अपनाकर आप अपना नाम Punjab Ration Card List 2020 में देख सकते हैं।

Leave a Comment